चेन्नई के खिलाफ कोलकाता ने रच दिया इतिहास बनी ऐसा करने वाली पहली टीम

KKR vs CSK Highlights: चेपॉक में कोलकाता नाईट राइडर्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को उनकी सबसे बड़ी हार थमा दी। केकेआर ने जरूरी लक्ष्य केवल 10.1 ओवर में हासिल कर लिया। यह इस सीजन सीएसके की लगातार 5वीं हार है।

KKR vs CSK Highlights: चेपॉक में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। कोलकाता के सामने जीत के लिए 104 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 59 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। यह चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी हार है। आईपीएल में 2025 में यह चेन्नई की लगातार 5वीं हार है। इस हार के साथ चेन्नई 6 मैच में 2 अंक के साथ 9वें नंबर पर खिसक गई। वहीं केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। 6 मैच में केकेआर की यह तीसरी जीत है।

csk vs kkr highlights

चेन्नई और कोलकाता नाईट राइडर्स (साभार-ipl)

केकेआर ने रचा इतिहास

केकेआर ने यह मुकाबला 59 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इसके साथ ही केकेआर ऐसी पहली टीम बन गई है जिसने चेन्नई को 50 या ज्यादा गेंद शेष रहते चेन्नई को पटखनी दी। केकेआर ने मुंबई इंडियंस का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में चेन्नई के खिलाफ 12.2 ओवर में जीत हासिल की थी। तब मुंबई ने 46 गेंद शेष रहते जीत हासिल की थी।

End of Feed