KKR vs SRH Final Highlights: सबसे बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम को केकेआर ने थमाई शर्मनाक हार

KKR vs SRH Final Highlights: चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसके साथ ही टीम ने आईपीएल 2024 के खिताब पर कब्जा जमाया। कोलकाता ने 10 साल बाद एक बार फिर खिताब अपने नाम किया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया।
  • चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया आईपीएल 2024 का खिताबी मुकाबला।
  • कोलकाता ने 2012, 2014 के बाद यह तीसरा खिताब अपने नाम किया।

KKR vs SRH Final Highlights: पांच बार की चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स के गढ़ में कोलकाता नाइटराइडर्स ने चैम्पियन वाला खेल दिखाया। कोलकाता नाइटराइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराया। इसी जीत के साथ टीम ने आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम किया। कोलकाता की यह आईपीएल में तीसरी ट्रॉफी है। इससे पहले टीम ने 2012 और 2014 में खिताब अपने नाम किया था।

KKR vs SRH Final, KKR vs SRH Final Highlights, KKR vs SRH, SRH vs KKR, IPL 2024, IPL Highlights, IPL 2024 Highlights, kolkata knight riders, sunrisers hyderabad, ipl final 2024, ipl final 2024 updates in hindi,

जीत के बाद जश्न मनाते हुए केकेआर के खिलाड़ी। (फोटो- IPL/BCCI)

चेन्नई के होम ग्राउंड चेपॉक स्टेडियम में खेल गए मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में 113 रन पर आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 10.3 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

End of Feed