क्रिकेट

IPL 2024: केकेआर की खिताबी जीत के साथ गौतम गंभीर ने रचा इतिहास, बने ये डबल धमाल करने वाले पहले प्लेयर

सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देकर आईपीएल 2024 का खिताब कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। केकेआर की खिताबी जीत के साथ गौतम गंभीर के नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज हो गया।

Image

गौतम गंभीर(साभार IPL/BCCI)

KEY HIGHLIGHTS
  • कोलकाता नाइट राइडर्स बना तीसरी बार बना चैंपियन
  • गंभीर की कप्तानी में 2012 और 2014 में केकेआर ने जीते थे खिताब
  • 2024 में गंभीर के मेंटर रहते केकेआर ने जीता तीसरा खिताब

चेन्नई: कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट के अंतर से मात देकर आईपीएल 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम 18.3 ओवर में 113 रन बनाकर ढेर हो गई। इसके बाद जीत के लिए मिले 114 रन के लक्ष्य को 10.3 ओवर में 8 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की यह इंडियन प्रीमियर लीग में तीसरी खिताबी जीत है। 10 साल लंबे अंतराल के बाद केकेआर खिताब जीतने में सफल रही है।

गंभीर के सिर पर सजा जीत का सेहरा

कोलकाता की हालिया जीत का सेहरा टीम के साथ बतौर मेंटर जुड़े गौतम गंभीर के सिर पर सजा है। गंभीर ने टीम के साथ जुड़ते ही केकेआर का चाल,चरित्र और चेहरा पूरी तरह बदल दिया। केकेआर की खिताबी जीत के साथ ही गौतम गंभीर के नाम एक स्पेशल रिकॉर्ड दर्ज हो गया। गंभीर बतौर कप्तान और कोच आईपीएल खिताब जीतने वाले पहले प्लेयर बन गए हैं। गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था। उसके बाद से केकेआर की खिताबी झोली खाली थी। लेकिन गंभीर के टीम के साथ दोबारा जुड़ते ही केकेआर एक बार फिर आईपीएल चैंपियन बन गई।

चेन्नई के साथ स्पेशल कनेक्शन

गौतम गंभीर की कप्तानी में कोलकाता पहली बार साल 2012 में चैंपियन बनी थी। ये खिताब भी कोलकाता ने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में जीता था। बतौर मेंटर भी गौतम गंभीर ने कोलकाता को पहला खिताब चेन्नई में ही दिलाया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article