IPL 2023 Ticket booking: जानिए आईपीएल टिकटों की कीमत, ऑनलाइन या ऑफलाइन कैसे खरीदें

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Mar 14, 2023, 04:29 PM IST

Know all about IPL 2023 Ticket booking, prices and how to purchase: आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च को होने जा रहा है। तकरीबन दो महीने तक चलने वाली 10 टीमों की इस बड़ी प्रतियोगिता की चर्चा अभी से शुरू हो चुकी है और सभी को इसका इंतजार है। आइए जानते हैं कि आप आईपीएल टिकट कैसे खरीद सकते हैं और क्या है उनकी कीमत।

IPL 2023 Tickets booking, IPL Tickets price: आईपीएल 2023 की तैयारियां जोरों पर है और अब कुछ ही दिन बाद 10 टीमों वाली ये सबसे बड़ी टी20 लीग शुरू होने जा रही है। आईपीएल के इस 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च 2023 को होगा। कई सालों बाद आईपीएल पहले की तरह भारत के तमाम राज्यों के तमाम शहरों में खेला जाएगा इसलिए फैंस में एक बार फिर उत्सुकता है, मैदान में जाकर मैच का लुत्फ उठाया जाए। ऐसे में सबसे जरूर जानकारी है आईपीएल टिकटों की।

ipl ticket booking details

आईपीएल टिकटों को लेकर सभी जानकारियां (BCCI/IPL)

आईपीएल 2023 के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। हार्दिक पांड्या और एम एस धोनी जैसे दिग्गजों की मौजूदगी इस मैच को और भी खास बनाती है। यही वजह है कि तकरीबन एक लाख की संख्या में दर्शक मैदान पर पहुंच सकते हैं इस मैच को देखने के लिए। साल 2019 के बाद होम और अवे (Home and Away) फॉर्मेट की आईपीएल में फिर से वापसी हुई है इसलिए कई शहरों के लोग मैदान पर जाकर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों व टीमों को खेलते देख सकेंगे।

End of Feed