17 साल के फरहान अहमद ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज

इंग्लैंड के 17 साल के खिलाड़ी ने इतिहास रच दिया है। लंकाशायर के खिलाफ मैच में फरहान ने हैट्रिक ली। इसके साथ ही वह नॉटिंघमशायर के लिए इस लीग में हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। वह इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान के छोटे भाई हैं।

प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती, इस कथन को एक बार फिर साबित किया है इंग्लैंड के युवा क्रिकेटर फरहान अहमद ने जिन्होंने 17 साल की उम्र में टी20 ब्लास्ट में हैट्रिक और फाइफर लेकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह हैट्रिक नॉटिघमशायर से खेलते हुए लंकाशायर के खिलाफ ली है। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। वह टी20 ब्लास्ट में नॉटिघमशायर के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। फरहान इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज रेहान अहमद के छोटे भाई हैं जो सबसे युवा इंग्लैंड क्रिकेटर के तौर पर टेस्ट डेब्यू कर चुके हैं। फरहान ने हाल ही में भारत के खिलाफ इंग्लैंड लायंस से खेलते हुए 10 विकेट चटकाए थे। जब से उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में कदम रखा है आए दिन कुछ न कुछ अनोखा करते रहते हैं। 2024 में वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 10 विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने थे।

farhan ahmed

फरहान अहमद (साभार-Screengarb T20 Blast)

फरहान के हैट्रिक के शिकार

End of Feed