आखिरकार बांग्लादेश के खिलाफ लय में लौटने के बाद केएल राहुल ने दिया ये बयान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 2, 2022, 11:56 PM IST

KL Rahul statement: टी20 विश्व कप के पहले तीन मैचों में केवल 22 रन बनाने वाले राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन की बेहतरीन पारी खेली और बाद में उनका शानदार थ्रो मैच का टर्निंग प्वाइंट बना। मैच के बाद केएल राहुल ने आत्मविश्वास के साथ बयान देते हुए क्या कुछ कहा यहां जानिए।

भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल अच्छी तरह से समझते हैं कि टीम उनसे क्या चाहती है और जब तक वह उसे करने में सक्षम रहते हैं तब तक वह चैन की नींद सो सकते हैं। टी20 विश्व कप के पहले तीन मैचों में केवल 22 रन बनाने वाले राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन की बेहतरीन पारी खेली और बाद में उनका शानदार थ्रो मैच का टर्निंग प्वाइंट बना।

kl_rahul

केएल राहुल (AP)

राहुल से मैच के बाद पूछा गया कि लगातार खराब शॉट खेलकर आउट होने के कारण वह पिछले एक सप्ताह में कैसा महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा,‘‘ मेरी भावनाएं अच्छी थी। हम सभी यहां खेलने को लेकर उत्साहित थे और पिछले एक साल से विश्वकप की तैयारी कर रहे थे। मैं अच्छा प्रदर्शन करूं या ना करूं मैं हमेशा शांत बने रहने की कोशिश करता हूं।’’

End of Feed