INDA vs ENG LIONS: इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ गरजा केएल राहुल का बल्ला, जड़ा शानदार सैकड़ा

भारत और इंग्लैंड के पांच मैच की टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दूसरे अनाधिकारिक टेस्ट के पहले ही दिन शानदार शतक जड़ दिया।

KL Rahul Century: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ए के लिए इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ केएल राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ दिया और प्लेइंग-11 के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी। शनिवार को शुरू राहुल इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ पारी की शुरुआत करने यशस्वी जायसवाल के साथ उतरे। जायसवाल 17(26) रन बनाकर वोक्स की गेंदपर पवेलियन लौट गए। इसके बाद उनका साथ देने आए अभिमन्यु ईश्वरन को भी वोक्स ने पवेलियन वापस भेज दिया।

KL Rahul

केएल राहुल इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ शतक जड़ने के बाद (साभार Jiohotstar)

इंडिया-ए ने 40 रन पर गंवाए दो विकेट

इंडिया-ए 40 के स्कोर पर दो विकेट गंवाकर मुश्किल में नजर आने लगी। ऐसे में राहुल ने अपने कर्नाटक की टीम के पूर्व साथी करुण नायर के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर टीम को 26.3 ओवर में 100 रन के पार पहुंचा दिया। 126 के स्कोर पर नायर को भी वोक्स ने एलबीडब्लू करके तीसरा झटका दिया। इसके बाद राहुल ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक 102 गेंद में 6 चौकों की मदद से पूरा कर लिया।

End of Feed