टीम इंडिया को करारा झटका, धर्मशाला टेस्ट से भी बाहर रह सकता है ये दिग्गज, इलाज के लिए लंदन गए

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 28, 2024, 04:38 PM IST

KL Rahul Injury: केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवां और आखिरी टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उनकी दाहिने जांघ की मांसपेशी में सूजन अभी भी है। राहुल हैदराबाद में पहले टेस्ट के बाद से नहीं खेले हैं लेकिन बीसीसीआई के मुताबिक वह राजकोट में इस महीने की शुरूआत में हुए तीसरे टेस्ट से पहले 90 प्रतिशत फिट थे।

भारत के सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला में पांचवां और आखिरी टेस्ट भी नहीं खेल सकेंगे क्योंकि उनकी दाहिने जांघ की मांसपेशी में सूजन अभी भी है। राहुल हैदराबाद में पहले टेस्ट के बाद से नहीं खेले हैं लेकिन बीसीसीआई के मुताबिक वह राजकोट में इस महीने की शुरूआत में हुए तीसरे टेस्ट से पहले 90 प्रतिशत फिट थे।

KL Rahul Injured

केएल राहुल (AP)

वह अपनी चोट को लेकर विशेषज्ञ की राय लेने लंदन गए हैं । भारतीय टीम श्रृंखला जीत ही चुकी है तो टीम प्रबंधन सात मार्च से धर्मशाला में शुरू हो रहे पांचवें टेस्ट के लिये उन्हें लेकर कोई जोखिम नहीं लेगा। राहुल आईपीएल में लखनऊ सुपर जाइंट्स के कप्तान हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी की धुरी भी । वह अमेरिका और वेस्टइंडीज में जून में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में अपना दावा पुख्ता करने आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेंगे ।

End of Feed