KKR vs RR Match Toss Update: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करेगी कोलकाता नाईट राइडर्स

KKR vs RR Toss Updates, Who Won The Toss Today, Aaj ka Toss kaun Jita: आईपीएल में आज राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स का मुकाबला है। यह मुकाबलवा खूबसूरत मैदान ईडेन गार्डन्स में जहां इस सीजन कोलकाता की टीम केवल एक मुकाबला ही जीत पाई है। राजस्थान की टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

KKR vs RR Aaj ka Toss kaun Jeeta: इंडियन प्रीमियर लीग के 53वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स अपने होमग्राउंड ईडेन गार्डन्स में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उतरी, जहां केकेआर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। कोलकाता अपना आखिरी मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है जबकि राजस्थान को आरसीबी के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। प्वाइंट्स टेबल की बात करें तो 11 मैच में 3 जीत के साथ राजस्थान की टीम 8वें नंबर पर है जबकि कोलकाता की टीम 10 मैच में 4 मुकाबला जीतकर 9 अंक के साथ 7वें पोजिशन पर है।

aaj ka toss kaun jeeta

आज का टॉस कौन जीता, राजस्थान और कोलकाता का मैच (साभार-TNN)

क्या कहते हैं ईडेन गार्डन्स के आंकड़े

ईडेन गार्डन्स की बात करें तो यहां अब तक कुल 98 मुकाबले खेले गए हैं। 98 में से 41 मुकाबला पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है जबकि चेज करने वाली टीम 55 मुकाबला जीती है। दो मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है। इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन गौतम गंभीर के नाम है जिन्होंने 33.50 की औसत से 1407 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में सुनील नरेन इस मैदान पर सबसे सफल रहे हैं जिन्होंने 72 विकेट चटकाए हैं।

End of Feed