KKR vs GT Flashback: करामाती खान की फिरकी में फंसा था कोलकाता, इस धाकड़ बल्लेबाज से भी रहना होगा सावधान

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 29, 2023, 10:50 AM IST

KKR vs GT Flashback: इंडियन प्रीमियर लीग के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला कोलकाता अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में खेलने उतरेगी। इस मैदान पर दोनों टीमें मौजूदा सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पिछले सीजन में दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था, जिसमें गुजरात को जीत मिली थी।

KKR vs GT Flashback: आईपीएल के 39वें मैच में दो चैम्पियन टीमों का आमना-सामना होगा। दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। कोलकाता की नजर होम ग्राउंड पर जीत दर्ज करने पर होगी। हालांकि, कोलकाता का होम ग्राउंड पर कुछ खास प्रदर्शन नही रहा है। कोलकाता अपने होम ग्राउंड पर तीन मैच खेलने उतरी है, जिसमें से सिर्फ एक मैच में जीत मिली है, जबकि दो मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

KKR vs GT Flashback

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाड़ी। (फोटो - IPL/BCCI)

कोलकाता की टीम को 8 मैचों में से सिर्फ 3 मैचों में जीत मिली है और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, गुजरात टाइटंस की टीम शानदार प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ रही है। गुजरात ने 7 मैचों में से 5 में जीत हासिल की है और 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ पॉइंट टेबल में सातवें नंबर पर है, जबकि गुजरात की टीम 10 अंक के साथ टेबल में दूसरे नंबर पर है।

End of Feed