क्रिकेट

KKR vs GT Dream 11 Team, IPL 2023: कोलकाता और गुजरात की ऐसी है प्लेइंग-11

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Apr 29, 2023, 03:09 PM IST

KKR vs GT Dream 11 Team, IPL 2023: आईपीएल के 39वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से होगा। दोनों टीमें मौजूदा सीजन में दूसरी बार आमने-सामने होंगी। गुजरात के पास हार का हिसाब चुकता करने का अच्छा मौका है। जानिए इस मुकाबले में दोनों टीमों की ऐसी है प्लेइंग-11।

Image

कोलकाता और गुजरात प्लेइंग-11।

Photo : Times Now Digital

KKR vs GT Dream 11 Team, IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग में सभी टीमें एक-दूसरे से एक बार आमने-सामने हो चुकी है। अब दूसरी बार आप में भिड़ने उतर रही है। लीग के 39वें मुकाबले में दो चैम्पियन टीम कोलकाता नाइटराइजडर्स और गुजरात टाइटंस दूसरी बार आपस में भिड़ने उतरेंगी। गुजरात की टीम को 7 मैचों में से 5 में जीत मिली है, जबकि कोलकाता 8 मैचों में से 3 में जीत मिली है। गुजरात की टीम 10 अंक के साथ पॉइंट टेबल में दूसरे नंबर पर, जबकि कोलकाता की टीम 6 अंक के साथ टेबल में सातवें नंबर पर है।

कोलकाता की टीम 1-0 से आगे

फैंस का मानना है कि दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला एक बार फिर देखने को मिलेगा। मौजूदा सीजन में कोलकाता और गुजरात की टीम दूसरीबार आमने सामने होंगी। इससे पहले मुकाबले में कोलकाता ने गुजरात को घरेलू मैदान पर रोमांचक मुकाबले में मात दी थी। वहीं, गुजरात की यह मौजूदा सीजन में घर पर पहली हार थी। इस मुकाबले में रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई थी। दोनों टीमें अपने अंतिम मुकाबले में जीत की रथ पर सवार होकर इस मुकाबले तक पहुंची है।

दोनों टीमों के प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावन कम

कोलकाता नाइटराइडर्स और गुजरात टाइटंस की टीम में बदलाव की संभावन कम दिख रही है। दोनों टीमों के खिलाड़ी अपना रोल अच्छे से निभा रहे हैं। कोलकाता के रिंकू सिंह और सुयश शर्मा पर सब की नजर रहेगी। वहीं, गुजरात के राशिद खान एक बार फिर शानदार गेंदबाजी कर टीम को जीत दिलाने की कोशिश करेंगे।

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइंग-11

नितीश राणा (कप्तान), नारायण जगदीशन, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, डेविड विसे, शार्दुल ठाकुर, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग-11

हार्दिक पंड्या(कप्तान), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), अभिनव मनोहर, विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल।

शेखर झा
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article