IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे खिलाड़ी ने फिर मचाई तबाही, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जड़ दिया पचासा

Phil Salt Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के ऑक्शन में अनसोल्ड रहे फिल सॉल्ट ने एक बार फिर से अपने फॉर्म का नजारा पेश किया है। सॉल्ट ने शानदार अर्धशतक जड़ दिया है। ये उनका आईपीएल 2024 का चौथा पचासा है।

Phil Salt Half Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 48में मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेले जा रहे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के धाकड़ बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत लिया है। सॉल्ट ने केवल 25 गेंदों पर अर्धशतक जड़ दिया। उनकी विस्फोटक पारी के चलते कोलकाता नाइट राइडर्स ने धमाकेदार शुरुआत की जिसके चलते वे मैच में शुरुआत में ही काफी आगे हो गए।

Phil salt

फिल सॉल्ट (फोटो- AP)

153 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम की तरफ से ओपनिंग करने के लिए फिल सॉल्ट और सुनील नरेन आए। छोटा लक्ष्य होने के बावजूद सॉल्ट ने इसे जल्द ही समाप्त करने का सोचा। उन्होंने पहले ही ओवर में लिजर्ड विलियम्स पर हावी होने का फैसला किया। सॉल्ट ने पहले ओवर में 23 रन ठोक दिए जिसमें 2 छक्के भी शामिल थे। सॉल्ट आगे भी इसी लय में आगे बढ़ते गए और कुल 77 रन बनाए। सॉल्ट ने अपनी पारी में 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। उन्हें अंत में अक्षर पटेल ने अपना शिकार बना लिया।

End of Feed