IND vs ENG: 7 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले नायर ने दी पहली प्रतिक्रिया

IND vs ENG: 7 साल बाद टीम इंडिया में वापसी करने वाले करुण नायर को लेकर हाल ही में गौतम गंभीर ने प्रतिक्रिया दी थी। अब इस बल्लेबाज ने भी टीम इंडिया में वापसी को लेकर अपनी बात कही है। पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा जिसका आगाज 20 जून में लीड्स में होगा।

IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट में दूसरी बार मौका मिलना बहुत दुर्लभ होता है और करुण नायर इस बात के लिए आभारी हैं कि उन्हें एक बार फिर से भारत की टेस्ट जर्सी पहनने का मौका मिल रहा है। दायें हाथ का यह बल्लेबाज इंग्लैंड लायंस के खिलाफ अनौपचारिक टेस्ट में भारत ए के लिए दोहरा शतक जड़ने के बाद सीनियर टीम के साथ जुड़ गया है। भारत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेलेगा जिसका आगाज 20 जून में लीड्स में होगा।

karun nair

करुण नायर (साभार-X)

नायर ने राष्ट्रीय टीम में शामिल होने के बाद ‘बीसीसीआई डॉट टीवी’से कहा, ‘‘ बेहद खास महसूस हो रहा है।’’

End of Feed