आईपीएल 2023 में जितनी चर्चा चेन्नई सुपर किंग्स के 5वें खिताब जीतने पर नहीं हुई थी, उससे ज्यादा विराट और गंभीर की फाइट ने सुर्खियां बटोरी। यह घटना 1 मई को हुए आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के मैच के खत्म होने के बाद घटी थी, जब दोनों खिलाड़ी एक दूसरे से बीच मैदान भिड़ गए थे। हालांकि, इस लड़ाई की नींव रखी थी अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज नवीन-उल-हक ने, लेकिन फिर इस लड़ाई में काइल मेयर्स और गौतम गंभीर जैसे नाम जुड़ते चले गए। इस लड़ाई पर पहली बार 1983 वर्ल्ड कप के कप्तान कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है।
गौतम गंभीर और विराट कोहली (साभार-IANS ScreenGrab)
कपिल देव ने बताया इसे दर्दनाक
इस लड़ाई पर पहली बार 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल ने प्रतिक्रिया दी और इसको काफी दर्दनाक बताया। उनसे दोनों के व्यव्हार को लेकर सवाल किया गया था। इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा 'गंभीर एक लोकसभा सांसद हैं और उनका इस तरह का व्यव्हार शोभा नहीं देता है। उन्होंने आगे कहा कि बीसीआई को खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देनी चाहिए कि वह इस तरह के व्यव्हार से बचें।
उन्होंने कहा एक हमारे टॉप के बल्लेबाज हैं और दूसरे सांसद हैं। उनके बीच यह व्यव्हार ठीक नहीं है। हमने क्रिकेट के मैदान पर कई तरह की लड़ाईयां देखी है, लेकिन ऐसी लड़ाई कभी नहीं देखी। मेरा मानना है कि इस तरह की लड़ाई को हमेशा मैदान तक ही सीमित रखना चाहिए और इसे बाहर नहीं ले जाना चाहिए।
विराट और गंभीर के बीच हुए इस खींचतान की चर्चा आईपीएल खत्म होने के बाद भी खूब हुई थी। यहां तक कि गंभीर से इंटरव्यू में भी इसको लेकर सवाल पूछे गए थे, जिसमें गंभीर ने सफाई दी थी कि वह मैदान से बाहर एक अच्छे दोस्त हैं और ये केवल एक हिट ऑफ मोमेंट था।
