अजीब है, भारत-इंग्लैंड सीरीज के नाम बदलने पर बोले 1983 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान

भारत-इंग्लैंड ट्रॉफी के नाम में बदलाव किया है। पहले यह मंसूर अली खान पटौदी के सम्मान में रखा गया था लेकिन अब इसका नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया गया है। इस पर पहले सुनील गवास्कर ने प्रतिक्रिया दी थी और अब 1983 वर्ल्ड कप के विजेता कप्तान कपिल की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।

भारत-इंग्लैंड ट्रॉफी के नाम में बदलाव किया गया है। अब इसे एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के नाम से जाना जाएगा। इस फैसले पर दिग्गज ऑलराउंडर कपिल देव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी करने पर बुधवार को हैरानी जताते हुए इस फैसले को ‘अजीब’ बताया।

India vs England Test Series

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज (साभार-X)

मेजबान इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने हाल में पटौदी ट्रॉफी का नाम बदलकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया है। कपिल ने 1983 के विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ टुनब्रिज वेल्स में हुए मैच में अपनी नाबाद 175 रन की यादगार पारी के उपलक्ष्य में ‘थ्री सिक्सटी’ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के इतर कहा, ‘‘यह थोड़ा अजीब लगता है। क्या ऐसा भी होता है? लेकिन यह ठीक है, क्रिकेट में सब कुछ चलता है। ’’

End of Feed