केन विलियमसन ने छोड़ी न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी, अब ये धाकड़ खिलाड़ी संभालेगा कमान

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 15, 2022, 10:20 AM IST

Kane Williamson relinquishes Test captaincy: दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड टेस्ट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उनकी जगह धाकड़ तेज गेंदबाज टिम साउदी टेस्ट टीम की कमान संभालेंगे। विलियमसन का कहना है कि कप्तानी से मैदान के भीतर और बाहर अतिरिक्त कार्यभार रहता है।

वेलिंगटन: न्यूजीलैंड के सबसे कामयाब टेस्ट कप्तान रहे केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड की टेस्ट कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। पिछले छह साल में विलियमसन ने अपनी कप्तानी में 40 टेस्ट में रिकॉर्ड 22 जीते , दस गंवाये और आठ ड्रॉ खेले। उनकी कप्तानी में न्यूजीलैंड ने पिछले साल पहली विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप जीती थी।

केन विलियमसन (एपी फाइल फोटो)

विलियमसन की कप्तानी में जीत का प्रतिशत 55 रहा जबकि कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम की कप्तानी में 44 प्रतिशत और पूर्व कप्तान तथा इंग्लैंड के मौजूदा कोच ब्रेंडन मैकुलम की कप्तानी में 35.5 प्रतिशत जीत का औसत रहा। तेज गेंदबाज टिम साउदी टीम के नये कप्तान होंगे जबकि 32 वर्ष के विलियमसन विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। विलियमसन सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तान बने रहेंगे।

End of Feed