Kane Williamson Return: वापसी पर फेल रहे केन विलियमसन, करियर में पहली बार लगा ये दाग

Kane Williamson Golden Duck: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी केन विलियमसन ने 7 महीने बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है। हालांकि ये उनके लिए अच्छा साबित नहीं हुआ और वे बिना खाता खोले ही आउट हो गए।

Kane Williamson Golden Duck: विश्व क्रिकेट में एक बार फिर पुराने दिग्गजों की वापसी का दौर जारी है। जहाँ एक ओर फैंस रोहित शर्मा और विराट कोहली के जलवे को देखने के लिए उत्सुक थे, वहीं न्यूज़ीलैंड के महान बल्लेबाज केन विलियमसन की वापसी पर भी सबकी निगाहें टिकी थीं। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के बाद, विलियमसन ने इंग्लैंड के खिलाफ कीवी टीम में वापसी की, जिससे टीम को बड़ी मजबूती मिली थी।' हालांकि वे बुरी तरह से फेल रहे।

Kane williamson AP

केन विलियमसन (फोटो- AP)

गोल्डन डक' से अनचाहा रिकॉर्ड

विलियमसन की इस वापसी पर उनके प्रशंसकों को 'क्लासिक विलियमसन' पारी की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करते हुए, विल यंग के आउट होने के बाद, विलियमसन बल्लेबाजी करने आए। एक यादगार वापसी की जगह, तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने उन्हें पहली ही गेंद पर विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट करा दिया। यह उनके 15 साल के वनडे करियर में पहला 'गोल्डन डक' था।यह शून्य (डक) विलियमसन के लिए एक अनचाहा रिकॉर्ड लेकर आया। वह इंग्लैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज़्यादा डक (शून्य) बनाने वाले न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाजों की सूची में महान सर रिचर्ड हैडली के साथ शामिल हो गए हैं।

End of Feed