Kamindu Mendis Century: कमेंदु मेंडिस ने रचा इतिहास, बने इंग्लैंड में ये कारनामा करने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज

श्रीलंका के 25 साल के युवा बल्लेबाज कमेंदु मेंडिस ने अपने करियर के चौथे ही टेस्ट मैच में तीसरा शतक जड़ने का कारनामा कर दिखाया। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • कमेंदु मेंडिस ने मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में बनाए 113 रन
  • चौथे टेस्ट में मेंडिस ने जड़ा तीसरा शतक
  • मेंडिस के तीनों शतक आए हैं विदेशी धरती पर

मैनचेस्टर: श्रीलंका के 25 वर्षीय युवा बल्लेबाज कमेंदु मेंडिस ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। मेडिंस 113 रन की पारी खेलकर आउट हुए पारी के दौरान 15 चौके और एक छक्का जड़ा। सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए कमेंदु मेंडिस ने अपनी शतकीय पारी के बल श्रीलंका को संकट से उबारते हुए 329 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। कमेंदु मेंडिस और दिनेश चंडीमल के बीच आठवें विकेट के लिए 117 (178) रन की साझेदारी हुई।

Kamindu Mendis

कमेंदु मेंडिस

इंग्लैंड में सातवें पायदान पर शतक जड़ने वाले चौथे एशियाई

कमेंदु मेंडिस इंग्लैंड की सरजमीं पर सातवें पायदान पर टेस्ट शतक जड़ने वाले पहले श्रीलंकाई बल्लेबाज बने। वो इंग्लैंड में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ने वाले चौथे एशियाई बल्लेबाज हैं। उनसे पहले भारत के संदीप पाटिल(1982), ऋषभ पंत(2018), रवींद्र जडेजा(2022) में ये शतकीय कारनामा किया था।

End of Feed