क्रिकेट

गलत होगा, वैभव सूर्यवंशी पर सबको माननी चाहिए कपिल देव की ये सलाह (वीडियो)

वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले कपिल देव ने उनको लेकर एक गुजारिश की है। उनकी यह गुजारिश टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ फैंस को भी सुननी चाहिए।

Image

वैभव सूर्यवंशी (साभार-X)

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले वैभव सूर्यवंशी मंगलवार से श्रीलंका में एक्शन में होंगे। आईपीएल में उनके धूम-धड़ाके वाली बैटिंग के बाद फैंस को उनसे खास उम्मीदें बंध गई हैं। ऐसे में 1983 वर्ल्ड कप विनिंग कप्तान कपिल देव ने इस युवा बल्लेबाज को लेकर एक बड़ी सलाह दी है। उनके इस सलाह पर ना केवल टीम मैनेजमेंट को बल्कि फैंस को ध्यान देना चाहिए। वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव ने सलाह दी है कि उनको लेकर ज्यादा उम्मीद ना लगाएं और उनके केस में धैर्य बनाए रखें। उनसे ज्यादा उम्मीद लगाना गलत होगा।

कपिल देव ने कहा 'वह स्पेशल टैलेंट हैं और उन्हें पर्याप्त समय मिलना चाहिए। मुझे लगता है कि वह अविश्वसनीय हैं। टीम इंडिया में आने के बाद उन्हें खुद को फिट रखना चाहिए। उन्हें वो सबकुछ करना चाहिए जो उन्हें गेम में फोकस रखे। एक युवा खिलाड़ी को इतना अटेंशन देना गलत नहीं है, लेकिन उनसे ज्यादा उम्मीद लगाना गलत होगा।

टीम इंडिया में हुआ है सेलेक्शन

बीते शनिवार को वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के अलावा एशियन गेम्स की टीम में पहली बार शामिल किया गया था। 15 साल और 71 दिन की उम्र में वह टीम इंडिया में शामिल होने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे। इस दौरे पर उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, ये तो वक्त बताएगा, लेकिन उससे पहले वह श्रीलंका में एक्शन में होंगे।

ट्राई सीरीज में एक्शन में होंगे वैभव

9 जून से इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए के बीच श्रीलंका में ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच खेला जाएगा। इस मुकबले में भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी एक्शन में होंगे। भारत और श्रीलंका का यह मुकाबला भारतीय समयनुसार सुबह 10 बजे से शुरू होगा और इसकी लाइव स्ट्रीमिंग आप सोनी लिव ऐप पर देख सकते हैं।

टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें-

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article