क्रिकेट

बांग्लादेश दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया ने किया वनडे टीम का ऐलान, मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड को नहीं मिला मौका

BAN vs AUS Series: ऑस्ट्रेलिया के दो मैच-विनर खिलाड़ी मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हेड तो T20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे। सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने बताया कि मार्श की टखने की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। इसलिए उन्हें आराम दिया गया है।

Image

ऑस्ट्रेलिया वनडे टीम का ऐलान (ICC)

AUS vs BAN Series: बांग्लादेश के खिलाफ 9 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम चुन ली है। तीन मैचों की यह सीरीज मीरपुर के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेली जाएगी। मैच 9, 11 और 14 जून को होंगे। टीम के ऐलान के साथ ही दो बड़े नामों के बाहर होने से फैंस को झटका लगा है। तीन वनडे के बाद दोनों टीमों के बीच T20 और टेस्ट सीरीज भी होगी। लेकिन अभी सबकी नजर 9 जून को होने वाले पहले वनडे पर है।

मार्श और हेड को नहीं मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया के दो मैच-विनर खिलाड़ी मिशेल मार्श और ट्रेविस हेड इस वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। हेड तो T20 सीरीज भी नहीं खेलेंगे। सेलेक्टर टोनी डोडेमाइड ने बताया कि मार्श की टखने की चोट अभी ठीक नहीं हुई है। इसलिए उन्हें आराम दिया गया है। हालांकि मार्श टीम के साथ ढाका जाएंगे और T20 सीरीज की तैयारी करेंगे। ट्रेविस हेड को पहले दोनों फॉर्मेट के लिए चुना गया था। लेकिन पारिवारिक कारणों से उन्होंने छुट्टी मांगी है। डोडेमाइड ने साफ किया कि हेड सीधे टेस्ट सीरीज से वापसी करेंगे।

टॉड मर्फी और ओलिवर पीक को मौका

मार्श और हेड के बाहर होने से दो नए चेहरों की किस्मत खुल गई है। स्पिनर तनवीर संघा चोटिल हैं, उनकी जगह टॉड मर्फी को टीम में लिया गया है। मर्फी ने टेस्ट तो खेला है, लेकिन पहली बार वनडे टीम में आए हैं। युवा बल्लेबाज ओलिवर पीक को भी फिर से मौका मिला है। ऑस्ट्रेलिया में पीक की काफी चर्चा हो रही है।

जोश इंग्लिस करेंगे कप्तानी

इस वनडे सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस को कप्तान बनाया गया है। टीम में पैट कमिंस, स्टीव स्मिथ और मिचेल स्टार्क जैसे सीनियर खिलाड़ी भी नहीं हैं। सेलेक्टर्स ने साफ कर दिया है कि वो बांग्लादेश में नए खिलाड़ियों को आजमाना चाहते हैं।

बांग्लादेश वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम:

जोश इंग्लिस (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, एलेक्स कैरी, कूपर कॉनोली, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, कैमरन ग्रीन, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन, टॉड मर्फी, ओलिवर पीक, मैथ्यू रेनशॉ, लियाम स्कॉट, मैट शॉर्ट और एडम जाम्पा।

Aditya Sahu
आदित्य साहूauthor

आदित्य साहू टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स और ट्रेडिंग कंटेंट लिखतें हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने के बाद वह पिछले 10 सालों से मीडिया में सक्रिय हैं। स्पोर्ट्स इवेंट की रियल टाइम कवरेज, डाटा टॉपिक्स और अनोखे कंटेंट आइडियाज को आकर्षक और एंगेजिंग तरीके से प्रस्तुत करना आदित्य की खासियत है। उनकी कॉपी राइटिंग और इंटरेस्टिंग हेडलाइन बनाने की क्षमता उन्हें डिजिटल दुनिया में अलग पहचान देती है। 15,000 से अधिक बायलाइन स्टोरी पब्लिश कर चुके आदित्य का लक्ष्य हर खबर को यूनिक एंगल और स्टोरीटेलिंग के रोचक अंदाज में पेश करना है।

और पढ़ें
End of Article