Kagiso Rabada Suspension: ड्रग्स टेस्ट में फंसे कगिसो रबाडा, बीच आईपीएल लौटना पड़ा था स्वदेश

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक बड़ा खुलासा किया है। इस सीजन केवल 2 मैच खेलकर स्वदेश लौटने वाले इस गेंदबाज ने अब जाकर खुलासा किया है कि आखिर उन्हें क्यों बीच आईपीएल छोड़कर स्वदेश लौटना पड़ा था। उन्होंने इस गलती के लिए फैंस सहित गुजरात टाइटंस से माफी भी मांगी है।

Kagiso Rabada Suspension: आईपीएल के बीच में जब साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज बिना कोई कारण बताए स्वदेश लौट गए थे तो फैंस के मन में कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। इन सवालों के जवाब न तो रबाडा ने दिया था और न हीं गुजरात टाइटंस टीम मैनेजमेंट की ओर से कुछ कहा गया था, लेकिन अब खुद इस गेंदबाज ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। रबाडा की ओर से जारी किए गए एस स्टेटमेंट में कहा गया है कि उन्हें नशीली दवाई (Recreational drugs) के उपयोग के कारण अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

CSK TARGET (1280 x 720 px)

कगिस रबाडा (साभार-X)

रबाडा द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया है 'जैसा कि बताया गया है, मैं हाल ही में व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल छोड़कर दक्षिण अफ्रीका लौट आया। इसका कारण एक नशीली दवाई का उपयोग है जो सही पाया गया है।

End of Feed