ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कगिसो रबाडा ने रचा दक्षिण अफ्रीका सरजमीं पर इतिहास

दक्षिण अफ्रीका के दांए हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन घरेलू सरजमीं पर 200 विकेट पूरे कर लिए। वो इस मुकाम पर पहुंचने वाले चौथे गेंदबाज हैं।

गकेबरहा: दक्षिण अफ्रीका के दांए हाथ के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के चौथे दिन एक विशेष उपलब्धि कर ली। रबाडा घरेलू सरजमीं पर 200 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले चौथे कंगारू गेंदबाज बन गए हैं। आईपीएल 2026 के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी करते ही रबाडा ने ये उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पहली पारी में 12 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए। रबाडा ने निक मेडिंसन और मिचेल स्टार्क का शिकार किया और ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 99 रन पर समेटने में अहम भूमिका अदा की।

Kagiso Rabada

कगिसो रबाडा

घर पर 200+ टेस्ट विकेट झटकने वाले चौथे पेसर

रबाडा ने दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर 38वें टेस्ट में 200 विकेट 20.06 के औसत से पूरे किए। इस दौरान उन्होंने 10 बार पारी में 5 या उससे ज्यादा और मैच में चार बार 10 या उससे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 112 रन देकर 7 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है। उन्होंने डेल स्टेन, मखाया एंटिनी और शॉन पोलाक जैसे दिग्गज गेंदबाजों के क्लब में एंट्री कर ली। दक्षिण अफ्रीकी सरजमीं पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट चटकाने का रिकॉर्ड डेल स्टेन के नाम दर्ज हैं। उन्होंने घर पर 261 विकेट टेस्ट में चटकाए। इसके बाद दूसरे पायदान पर काबिज मखाया एनटिनी के खाते में 249 विकेट दक्षिण अफ्रीकी धरती पर दर्ज हैं।

End of Feed