बल्लेबाजों के गेम में कौन हैं 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाज, बटलर और ब्रॉड ने बताए नाम

Top Ten Bowler In 21st Century: जोस बटलर और स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों के नाम बताए हैं। हैरानी की बात यह है कि उन्होंने जसप्रीत बुमराह को मुरलीधरन और ग्लेन मैकग्राथ से पहले रखा है।

Top Ten Bowler In 21st Century: इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर और पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने 21वीं सदी के टॉप-10 गेंदबाजों के नाम बताए हैं। हैरानी की बात यह है कि दोनों ने क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल गेंदबाज स्पिन के जादूगर मुथैया मुरलीधरन और ग्लेन मैकग्राथ को जसप्रीत बुमराह के नीचे रखा है। बटलर और ब्रॉड ने 'फॉर द लव ऑफ क्रिकेट' पॉडकास्ट पर बात करते हुए टॉप-10 गेंदबाजों के नाम बताए हैं।

TOP TEN BOWLER 21ST Century

जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क (साभार-X)

छठे नंबर पर मुथैया मुरलीधरन

बटलर और ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक विकेट लेने वाले मुरलीधरन (1,347) को छठे नंबर पर रखा है। मुरलीधर अपने 20 साल के करियर में वनडे वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रह चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन बार विश्व कप जीत चुके और वनडे वर्ल्ड कप के सबसे सफल बल्लेबाज मैकग्राथ चौथे स्थान पर हैं। वनडे वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 71 विकेट मैकग्राथ ने झटके हैं। मैकग्राथ ने 376 मैचों में 949 विकेट लिए हैं और वे सबसे अधिक विकेट लेने वाले लिस्ट में पांचवें नंबर पर हैं।

End of Feed