ENG vs SL World Cup: हार की हैट्रिक पर छलका बटलर का दर्द, बताया कहां हुई चैंपियन टीम से चूक

ENG vs SL World Cup: वर्ल्ड कप 2023 में लगातार तीसरी हार झेलने के बाद इंग्लैंड टीम के कप्तान जोस बटलर ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बल्लेबाजों की गलतियां गिनाई और आने वाले मैच में वापसी करने का भरोसा जताया। श्रीलंका ने इस मुकाबले में इंग्लैंड को 8 विकेट से पटखनी दी।

इंग्लैंड को सस्ते में समेटने के बाद बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाथुम निसांका और सदीरा समरविक्रमा की अटूट शतकीय साझेदारी की मदद से श्रीलंका ने गुरुवार को खेले गए वर्ल्ड कप के 25वें मुकाबले में 8 विकेट से जीत दर्ज कर ली। श्रीलंका की यह विश्व कप में इंग्लैंड पर लगातार पांचवीं जीत है। उसने 2003 से अपने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कोई मैच नहीं गंवाया है। लगातार तीसरी हार से इंग्लैंड की सेमीफाइनल की राह थोड़ी मुश्किल हो गई है।

jos buttler

जोस बटलर (साभार-AP)

हार के बाद छलका बटलर का दर्द

End of Feed