T20 World Cup 2024 से पहले अपने रंग में नजर आए इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर, पाकिस्तान के खिलाफ जड़ा आतिशी अर्धशतक

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में लौट आए हैं और उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में 51 गेंद में 84 रन की आतिशी पारी खेली।

बर्मिंघम: आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार शुरुआत की है। बटलर टी20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में फॉर्म में लौट आए और 51 गेंद में 84 रन की कप्तानी पारी खेलकर पवेलियन लौटे। बटलर ने 34 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 2 छक्के की मददे से पूरा किया। पारी की शुरुआत करने आए बटलर शुरुआत से 18वें ओवर तक एक छोर संभाले रहे और 84 रन की पारी खेलकर पवेलियन वापस लौटे। चार महीने बाद मैदान में वापसी करने वाले हारिस रऊफ की गेंद पर कैच दे बैठे और शतक पूरा करने से चूक गए।

Jos Buttler

जोस बटलर(साभार England Cricket)

आईपीएल में उतरा-चढ़ाव भरा रहा बटलर का प्रदर्शन

बटलर ने मौजूदा आईपीएल में खराब शुरुआत के बाद फॉर्म में लौटे लेकिन उसके बाद उनका फॉर्म फिर डामाडोल हो गया। 11 मैच में उन्होंने 2 बार नाबाद रहते हुए 39.89 के औसत से 359 रन 140.78 के स्ट्राइक रेट से बनाए। इसमें एक शतक भी शामिल था जो उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए जड़ा था। ऐसे में इंग्लैंड की जर्सी पहनकर मैदान में उतरते ही बटलर एक बार फिर अपने जाने पहचाने रंग में नजर आने लगे हैं।

End of Feed