Jos Buttler's Century: जोस बटलर ने आतिशी शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, तोड़ा एमएस धोनी का भी रिकॉर्ड

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने शनिवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पांचवें और आखिरी मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों के छक्के छुड़ाते हुए 51 गेंद में शतक जड़ दिया। पारी की शुरुआत करने आए बटलर ने पारी की शुरुआत धीमी गति से की और 34 गेंद में 5 चौके और 2 छक्के की मदद से अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने तेजी दिखाते हुए अगली 17 गेंद में अपना शतक 51 गेंद में 9 चौके और 6 छक्के की बदौलत पूरा कर लिया। ये उनके अंतरराष्ट्रीय टी20 करियर का दूसरा शतक है। बटलर शतक पूरा करने के बाद भी नहीं रुके और अंत में 64 गेंद में 131 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने इस दौरान 12 चौके और 8 छक्के जड़े। ये उनका अंतरराष्ट्रीय टी20 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। अपनी इस पारी के दौरान बटलर ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी।

Jos Buttler

जोस बटलर

ब्रूक के साथ की रिकॉर्ड साझेदारी

जोस बटलर ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के साथ दूसरे विकेट के लिए 233 (103) रन की साझेदारी की। यह भारत के खिलाफ इंग्लैंड के लिए सबसे बड़ी साझेदारी का नया रिकॉर्ड है। इससे पहले 2022 में डेविड मिलर और क्विंडन डिकॉक ने 174 रन की साझेदारी की थी। इस रिकॉर्ड को ब्रूक और बटलर की जोड़ी ने तोड़ दिया। इस साझेदारी की बदलौत इंग्लैंड की टीम भारत के खिलाफ 3 विकेट पर 257 रन का विशाल स्कोर खड़ा करने में सफल रही।

End of Feed