जोंटी रोड्स की भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को लेकर बड़ी सलाह

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 16, 2022, 06:28 PM IST

Jonty Rhodes advice for Arshdeep Singh: पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने क्रिकेटर के रूप में जबर्दस्त प्रगति की है और उनमें बेजोड़ क्षमता है लेकिन महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ तुलना करने से उस पर दबाव बनेगा। भारत के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान प्रभावित किया।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व स्टार क्रिकेटर जोंटी रोड्स का मानना है कि अर्शदीप सिंह ने क्रिकेटर के रूप में जबर्दस्त प्रगति की है और उनमें बेजोड़ क्षमता है लेकिन महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम के साथ तुलना करने से उस पर दबाव बनेगा। भारत के 23 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने टी20 विश्व कप में भारत के अभियान के दौरान प्रभावित किया जहां भारत को अंतत: चैंपियन बने इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

Arshdeep_Singh

अर्शदीप सिंह (AP)

गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने में सक्षम अर्शदीप टी20 विश्व कप में भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने छह मैच में 10 विकेट चटकाए और इस दौरान 7.80 रन प्रति ओवर की गति से रन दिए। रोड्स ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे लगता है कि स्विंग के सुल्तान महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम से तुलना से वह काफी दबाव में आ जाएगा।’’

End of Feed