जहीर के आने पर लखनऊ को होगा इस बात का फायदा, फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने किया खुलासा

लखनऊ के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स ने जहीर खान के एलएसजी में शामिल होने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने बताया है कि उनके आने से टीम को कैसे फायदा होगा। जैक (ज़हीर खान) जैसे किसी व्यक्ति के होने से फ्रेंचाइजी को बहुत मदद मिलेगी।

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) के फील्डिंग कोच जोंटी रोड्स का मानना है कि भारत के पूर्व क्रिकेटर जहीर खान अपने शांत व्यक्तित्व के साथ फ्रेंचाइजी के नए गुरु होंगे। इससे टीम बैठकों में बहुत लाभ होगा और खिलाड़ियों को अपना प्रदर्शन सुधारने में मदद मिलेगी।

cricket news, sports news, sports news hindi, khel samachar,  (80)

जहीर खान और जोंटी रोड्स (साभार-IANS)

जहीर खान को बुधवार को कोलकाता में आरपीएसजी ग्रुप मुख्यालय में आयोजित एक औपचारिक कार्यक्रम में लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) का मेंटोर नियुक्त किया गया।

End of Feed