IPL 2023: आईपीएल के 16वें साल में इन तेज गेंदबाजों का दिखेगा जलवा, उमरान मलिक और रीस टॉप्ली शामिल

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Mar 29, 2023, 09:49 PM IST

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरू होने में एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा है। हर सीजन की तरह इस सीजन भी कुछ तेज गेंदबाज अपना धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। इसमें कुछ भारतीय गेंदबाज हैं तो कुछ ओवरसीज गेंदबाज। रीस टॉप्ली जैसे गेदबाज पर इस सीजन खास नजर होगी।

इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस और 4 बार की चैंपियन टीम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। 15 साल के आईपीएल इतिहास की बात करें तो बल्लेबाजों के इस गेम में गेंदबाजों का भी खूब दबदबा रहा है। अब तक हुए 15 सीजन में पर्पल कैप विजेताओं की बात करें तो 15 में से 12 बार पर्पल कैप अवॉर्ड तेज गेंदबाजों के नाम रहा है।

IPL 2023 PACER

आईपीएल 2023 के तेज गेंदबाज

इस बार भी तेज गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिलेगा, जिन तेज गेंदबाजों पर इस सीजन नजर होगी उसमें जोफ्रा आर्चर, रीस टॉप्ली, ड्वेन प्रीटोरियस, ऑनरिक नोर्खिया, अल्जारी जोसेफ, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहसिन खान, कगिसो रबाडा, ट्रेंट बोल्ट और उमरान मलिक जैसे गेंदबाज होंगे।

End of Feed