ENG vs WI: जो रूट ने जड़ा करियर का 32वां शतक, बने टेस्ट में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नॉटिंघम में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट में शानदार शतक जड़कर कई धाकड़ प्लेयर्स की बराबरी कर ली लेकिन रनों की रेस में भी उन्होंने महेला जयवर्धने और शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़ दिया।

KEY HIGHLIGHTS
  • जो रूट ने जड़ा करियर का 32वां टेस्ट शतक
  • नॉटिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में जड़ा सैकड़ा
  • टेस्ट में बने आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले प्लेयर

Joe Root 32nd Test Century: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में 80 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने 91 गेंद में अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने टेस्ट करियर का 32वां टेस्ट शतक भी 158 गेंद में शानदार चौके के साथ पूरा कर लिया। रूट टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने के मामले में स्टीव स्मिथ, स्टीव वॉ और केन विलियमसन की बराबरी पर पहुंच गए हैं। तीनों के खाते में 32 शतक दर्ज हैं। नॉटिंघम के मैदान पर यह रूट के बल्ले से निकला पांचवां टेस्ट शतक है। रूट 178 गेंद में 122 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें होल्डर ने मैकेंजी के हाथों कैच कराया।

Joe Root

जो रूट

जयवर्धने और चंद्रपॉल को छोड़ा पीछे

अपनी शतकीय पारी के दौरान रूट ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में महेला जयवर्धने और शिवनारायण चंद्रपॉल को पीछे छोड़कर आठवें पायदान पर पहुंच गए हैं। अब वो विंडीज के दिग्गज ब्रायन लारा को रनों की रेस में पीछे छोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। रूट के खाते में खबर लिखे जाने तक 142 मैच की 260 पारियों में 49.95 के औसत से 11940* रन दर्ज हो गए हैं। इसमें 32 शतक और 62 अर्धशतक शामिल हैं।

End of Feed