ENG vs NZ 2nd Test: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हुए बेन स्टोक्स, जो रूट के हाथ आई कमान

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने नाइट क्लब विवाद में फंसे कप्तान बेन स्टोक्स और गस एट्किंसन को न्यूजीलैंड के खिलाफ लंदन के ओवल में खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह जो रूट टीम के कार्यवाहक कप्तान होंगे।

लंदन: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को ईसीबी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ईंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला नाईट क्लब मामले में स्टोक्स का नाम आने के बाद किया है। दूसरे टेस्ट के लिए जो रूट को टीम का कार्यवाहक कप्तान नियुक्त किया गया है। बेन स्टोक्स के अलावा गस एट्किंसन भी दूसरे टेस्ट की इंग्लिश टीम से बाहर हो गए हैं। ईसीबी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों खिलाड़ियों के खिलाफ चल रही जांच के मद्देनजर बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं हैं। यह टेस्ट बुधवार 17 जून से लंदन के ओवल मैदान में खेला जाएगा। स्टोक्स की गैर मौजूदगी में जो रूट टीम की कप्तानी संभालेंगे। स्टोक्स और एट्किंसन की जगह टीम में जोफ्रा आर्चर और जॉर्डन कॉक्स को टीम में शामिल किया गया है।

Joe Root

जो रूट

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की टीम:

जो रूट(कप्तान),रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सॉनी बेकर ,शोएब बशीर ,जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक ,जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, मैथ्यू फिशर , एमिलियो गे,जेम्स रेव, ओली रॉबिन्सन, जेमी स्मिथ और जोश टंग।

क्या है नाईट क्लब विवाद

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक VIP टेबल के लिए बेन स्टोक्स, गस एटकिंसन और रग्बी कप्तान मारो इटोजे और अन्य रग्बी खिलाड़ियों के बीच झगड़ा हुआ। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि क्रिकेट और रग्बी के खिलाड़ी साथ में शराब पी रहे थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन ने रविवार शाम साउथ-वेस्ट लंदन के व्हाइट हॉर्स पब में बिताई। जहां उन्होंने सीरीज के पहले मैच में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की टेस्ट जीत का जश्न मनाया। बाद में, वे रेक्स रूम्स गए। जो चेल्सी का एक नाइट क्लब है और जिसे चेल्सी का सबसे शरारती नाइट क्लब कहा जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्लब के VIP एरिया में टेबल को लेकर लड़ाई हो गई। सारासेन्स रग्बी प्लेयर टोटोआ औवुआ ने कथित तौर पर एटकिंसन को निशाना बनाकर एक मुक्का मारा जो इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के एक सिक्योरिटी गार्ड को लगा। इसके बाद बड़ी बहस हुई। हालांकि, झगड़े के दौरान स्टोक्स और एटकिंसन घायल नहीं हुए और माना जा रहा है कि उन्होंने झगड़ा शुरू नहीं किया था।

End of Feed