क्रिकेट

आईसीसी ने किया मई 2026 के लिए पुरुषों के प्लेयर ऑफ द मंथ के नॉमिनेशन का ऐलान

आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मई 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ के नॉमिनेट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान बुधवार को कर दिया है। जानिए कौन से खिलाड़ी हुआ अवॉर्ड की रेस में शामिल?

Image

आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ (फोटो क्रेडिट ICC)

आईसीसी यानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने मई 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ़ द मंथ के नॉमिनेट खिलाड़ियों के नाम का ऐलान बुधवार को कर दिया है। नॉमिनेट किए गए तीन खिलाड़ियों में बांग्लादेश के दो और नेपाल का एक खिलाड़ी शामिल हैं। नॉमिनेट किए गए तीन खिलाड़ी बांग्लादेश के बल्लेबाज मुश्फिकुर रहीम, बांग्लादेश के स्पिनर तैजुल इस्लाम और नेपाल के ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी का नाम शामिल है। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया। मुश्फिकुर रहीम और तैजुल इस्लाम ने अपने शानदार प्रदर्शन के बल पर बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 2-0 के अंतर से जीत दर्ज करने पर अहम भूमिका निभाई।

मुश्फिकुर रहीम(बांग्लादेश):

मुश्फिकुर रहीम ने पाकिस्तान के खिलाफ दो मैच की टेस्ट सीरीज में 63.25 के औसत से 253 रन बनाकर टीम की अगुवाई की। मुशफिकुर ने पहले टेस्ट की पहली पारी में अहम 71 रन की पारी खेली और इसके बाद सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में अपना सीरीज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। जहां मैच की दूसरी पारी में शानदार 137 रन बनाए। वो सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

तैजुल इस्लाम (बांग्लादेश):

आईसीसी द्वारा नॉमीनेट किए गए दूसरे खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिनर तैजुल इस्लाम हैं। पाकिस्तान के खिलाफ़ जीत वाली सीरीज़ में बांग्लादेश के बॉलिंग अटैक की कमान संभाली। तैजुल दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे,जिन्होंने 19.61 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किए। उनका सबसे बेहतरीन प्रदर्शन सिलहट में खेले गए दूसरे टेस्ट में देखने को मिला, जहां उन्होंने पाकिस्तान की दूसरी पारी में 34.2 ओवर में 120 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी निचले क्रम में योगदान दिया सीरीज में कुल 58 रन का योगदान दिया।

दीपेंद्र सिंह ऐरी (नेपाल):

नेपाल के स्टार ऑलराउंडर दीपेंद्र सिंह ऐरी को नेपाल के आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग-2 कैंपेन में शानदार प्रदर्शन की वजह से नॉमिनेशन मिला है। ऐरी ने छह वनडे मैचों में 49.80 की औसत और 110.66 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए, जिसमें संयुक्त अरब अमीरात के खिलाफ शतक सहित के अलावा दो अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 19.12 की औसत और 4.52 की इकॉनमी रेट से आठ विकेट भी सीरीज में चटकाए। अमेरिका के खिलाफ उन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन(4/24) किया।
Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article