क्रिकेट

ICC Women's T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्व कप कब से होगा शुरू, भारत के मैच कब-कब होंगे, यहां जानिए

इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून, 2026 को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ 14 जून, 2026 को करेगी। जानिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल?

Image

भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो क्रेडिट BCCI Women X)

इंग्लैंड की मेजबानी में खेले जा रहे महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून, 2026 को मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होने जा रहा है। टूर्नामेंट में 12 टीमें भाग ले रही हैं और कुल 33 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबला 5 जुलाई, 2026 को खेला जाएगा। महिला टी20 विश्व कप 2026 में शिरकत कर रही 12 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है।भारत को ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नीदरलैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के साथ जगह मिली है। वहीं ग्रुप बी में इंग्लैंड, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्कॉटलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज की टीमें हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के साथ टीम इंडिया करेगी शुरुआत

भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को एजबेस्टन में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में करेगी। इसके बाद वो 17 जून नीदरलैंड से लीड्स में, 21 जून को दक्षिण अफ्रीका से मैनचेस्टर में, 25 जून को बांग्लादेश से मैनचेस्टर में भिड़ेगी। टीम इंडिया लीग दौर में अपने अभियान का अंत 6 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लंदन में 28 जून को करेगी। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा।

महिला टी20 विश्व कप 2026 टीम इंडिया का शेड्यूल

क्रमांकबनाम तारीख वेन्यू समय
1पाकिस्तान14 जून,2026एजबेस्टन07:00 PM
2नीदरलैंड17 जून,2026लीड्स07:00 PM
3दक्षिण अफ्रीका21 जून,2026मैनचेस्टर07:00 PM
4बांग्लादेश25 जून,2026मैनचेस्टर07:00 PM
5ऑस्ट्रेलिया28 जून,2026लंदन07:00 PM
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम: (India Squad for Women's T20 World Cup 2026)

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article