सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं जो रूट, इंग्लैंड के दिग्गज को पूरा भरोसा

Joe Root Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंंड के धाकड़ बल्लेबाज जो रूट लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी का दिल जीत रहे हैं। रुट जिस प्रकार से बैटिंग कर रहे है इसे देखकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर एलिस्टर कुक को लगता है कि वे सचिन तेंदुलकर का सबसे ज्यादा टेस्ट रनों का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

Joe Root Sachin Tendulkar Record: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का मानना है कि जो रूट अपनी भूख और अविश्वसनीय प्रतिभा की बदौलत टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं।तैंतीस साल के रूट के नाम फिलहाल 12,716 टेस्ट रन हैं और वह भारतीय दिग्गज तेंदुलकर (15,921) से 3205 रन पीछे हैं।रूट फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उनसे आगे राहुल द्रविड़ (13,288), जाक कैलिस (13,289) और रिकी पोंटिंग (13,378) और तेंदुलकर हैं।

joe root icc

जो रूट (फोटो- ICC)

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने कुक के हवाले से कहा कि 'मुझे लगता है कि जो रूट निश्चित रूप से इंग्लैंड टीम के लिए एक ऐसा रिकॉर्ड बना सकते हैं जिसे तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। लेकिन कुछ भी हो सकता है।मुझे उम्मीद है कि अगर वह 16,000 टेस्ट रन बनाने वाला पहला व्यक्ति नहीं बन पाते तो इससे काफी करीब पहुंच सकते हैं। यह शानदार उपलब्धि होगी।'

End of Feed