Women T20 World Cup: टीम इंडिया है टी20 वर्ल्ड कप जीतने की दावेदार, जेमिमा ने बताया कारण

टीम इंडिया 14 जून को अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करने जा रही है। पहले ही मुकाबले में उसे पाकिस्तान से भिड़ना है। जेमिमा रॉड्रिग्स ने कहा कि टीम इंडिया इस बार ट्रॉफी जीतने की दावेदार है।

भारत की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स का मानना है कि पिछले साल वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है और इसी वजह से आगामी महिला टी20 विश्व कप में वो खिताब जीतने का प्रबल दावेदार है। महिला टी20 विश्व कप 12 जून से इंग्लैंड में शुरू हो रहा है। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत रविवार को बर्मिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से करेगी। पिछली बार 2024 में संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड चैंपियन बना था।

jemimah

जेमिमा रॉड्रिक्स (साभार-X)

भारत को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के साथ रखा गया है। इस ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

End of Feed