क्रिकेट

दो दिन में गिरे थे 33 विकेट, अब लॉर्ड्स की पिच पर आया आईसीसी का फैसला

आईसीसी ने लॉर्ड्स की पिच पर अपना फैसला सुना दिया है। इस मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला गया था जो तीसरे दिन ही खत्म हो गया था। मैच के बाद कप्तान बेन स्टोक्स ने भी पिच पर सवाल खड़े किए थे।

Image

लॉर्ड्स की पिच (साभार-X)

लॉर्ड्स की पिच पर आईसीसी का फैसला आ गया है। आईसीसी ने इस पिच को असंतोषजनक करार देते हुए इसे एक डिमेरिट प्वाइंट भी दिया है। न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच पहला मुकाबला इसी मैदान पर खेला गया था, जहां इंग्लैंड ने एक दिन और दो सेशन पहले न्यूजीलैंड को 115 रन से हरा दिया था। मैच के बाद पिच को लेकर इंग्लैंड के कप्तान भी खासे नाराज दिखे थे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट की बेहतरी के लिए इस तरह की पिच से बचने की सलाह दी थी।

मैच रेफरी एंडी पायक्रॉफ्ट ने अपनी रिपोर्ट में कहा 'मैच के दौरान गेंद में काफी घुमाव देखा गया जबकि कई मौकों पर ये नीची भी रही। पिच पर बाउंस भी असमान था, जिसके कारण पहले दिन 16 और दूसरे दिन 17 विकेट गिरे थे।' मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान ने लॉर्ड्स की पिच को टेस्ट क्रिकेट के लायक नहीं बताया था। उन्होंने मैच के बाद कहा 'जो टेस्ट क्रिकेट को चाहते हैं, जो टेस्ट क्रिकेट को बढ़ावा दे सकता है। मुझे नहीं लगता कि यह पिच वैसी थी। मुझसे अक्सर फॉर्मेट को लेकर सवाल पूछे जाते हैं, लोग टेस्ट क्रिकेट को बचाने की बात भी करते हैं। मेरे लिए यह फॉर्मेट इन सब चीजों से बढ़कर है। यह पांच दिनों तक खेला जाना चाहिए, अगर बारिश का व्यवधान नहीं आए तो। जो लोग यह मानते हैं कि टेस्ट क्रिकेट सर्वश्रेष्ठ फॉर्मेट होना चाहिए और इसे खत्म नहीं होना चाहिए, उनके लिहाज से यह आदर्श नहीं है'

इसके अलावा लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच को भी आईसीसी ने खराब रेटिंग देते हुए उसे 'असंतोषजनक' करार दिया है। गद्दाफी की पिच के बारे में कहा गया 'पिच धीमी और नीची थी, जिससे रन बनाना बहुत मुश्किल हो गया था। यह वनडे मैच के लिए उपयुक्त नहीं थी क्योंकि बल्लेबाजों को जमने में अधिक समय लग रहा था। इससे मैच की शुरुआत में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिली और पूरे मैच में यही स्थिति बनी रही।

Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article