दूसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया ने किया जयदेव उनादकट को रिलीज, जानिए क्या है वजह?

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 06:53 PM IST

सौराष्ट के बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नई दिल्ली में 17 फरवरी से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच से पहले रिलीज कर दिया गया है।

नई दिल्ली: नागपुर में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन के अंतर से पटखनी देने के बाद टीम इंडिया ने 12 साल बाद टेस्ट टीम में वापसी करने वाले बांए हाथ के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को रिलीज कर दिया है। सौराष्ट्र के रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचने के बाद टीम मैनेजमेंट ने उनादकट को रिलीज करने का फैसला किया है। जिससे कि वो अपनी टीम को दूसरी बार खिताब दिलाने में मदद कर सकें।

Jaydev-Unadkat

जयदेव उनादकट(साभार Jaydev Unadkat)

16 फरवरी से होगा रणजी फाइनल

भारतीय टीम से रिलीज किए जाने के बाद उनादकट सौराष्ट्र की टीम से जुड़ेंगे। रणजी ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला 16 फरवरी से कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेला जाएगा। जहां खिताब के लिए उसकी भिड़ंत घरेलू टीम कोलकाता से होगी। जो गतविजेता मध्यप्रदेश को 302 रन के बड़े अंतर से मात देकर फाइनल में पहुंची है।

दो साल पहले उनादकट की कप्तानी में सौराष्ट्र बना था चैंपियन

पिछले साल दिसंबर में बांग्लादेश के खिलाफ 12 साल लंबे अंतराल के बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। उसके बाद से उनादकट लगातार टेस्ट टीम में बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार टेस्ट मैच के लिए शुरुआती 2 टेस्ट के लिए चुनी गई टीम में उन्हें जगह मिली थी लेकिन रणजी ट्रॉफी के फाइनल में सौराष्ट्र के पहुंचने के बाद उनादकट को रिलीज कर दिया गया है। उनादकट की कप्तानी में ही सौराष्ट्र ने दो साल पहले पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था।

End of Feed