क्रिकेट

IND vs AUS: दूसरे टेस्ट में कट सकता है इस ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज का पत्ता, मिल रहे हैं संकेत

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 12, 2023, 05:46 PM IST

नागपुर टेस्ट में भारत के खिलाफ पारी और 132 रन के अंतर से करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमें में सीरीज में वापसी के लिए हलचल मची हुई है। दूसरे टेस्ट में एकादश में बड़े बदलाव के संकेत मिले हैं।

Image

ट्रेविस हेड

सिडनी: नागपुर में भारत के खिलाफ पारी और 132 रन के अंतर से करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई खेमे में सीरीज में वापसी के लिए खलबली मच गई है। 8 साल से भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाट जोह रही कंगारू टीम के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंगारू बल्लेबाज स्पिन के खिलाफ संघर्ष करते दिख रहे हैं। मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ जैसे दुनिया के नंबर एक और नंबर दो टेस्ट बल्लेबाजों ने भी भारतीय स्पिनर्स के खिलाफ घुटने टेक दिए।

ट्रेविस हेड को मिल सकता है नई दिल्ली में मौका

ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई टीम नई दिल्ली में 17 फरवरी से खेले जाने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी के लिए एकादश में बड़े बदलाव कर सकती है। ऐसे में गाज भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में फ्लॉप रहे सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के ऊपर गिर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वॉर्नर की जगह ऑफ स्पिन ऑलराउंडर ट्रेविस हेड को दूसरे टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है। नागपुर टेस्ट में हेड को टीम में शामिल नहीं किए जाने के पैट कमिंस के फैसले पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इयान चैपल में भी अपने साप्ताहिक कॉलम में हेड को नहीं खिलाने के फैसले को गलत करार दिया है।

वॉर्नर की एकादश में जगह को लेकर चल रही है चर्चा

डेविड वार्नर का उपमहाद्वीप में खराब फॉर्म जारी रहा क्योंकि वह दो पारियों में एक और 10 रन पर आउट हो गए। ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 91 रन पर आउट हो गई जो भारत में उसका न्यूनतम स्कोर है। ‘सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड’ की रिपोर्ट के अनुसार, 'ऑस्ट्रेलियाई टीम के करीबी सूत्रों ने पुष्टि की कि पहले टेस्ट में वॉर्नर की दोहरी विफलता के बाद से एकादश में उनकी जगह को लेकर चर्चा जारी है।

मैथ्यू कुह्नमैन कर सकते हैं दिल्ली में डेब्यू

खबर में आगे कहा गया है कि बाएं हाथ के अंगुली के स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन (Matthew Kuhnemann) के पास नयी दिल्ली में टेस्ट पदार्पण का ‘मौका’ होगा। उन्हें रिजर्व लेग स्पिनर मिच स्वेपसन के विकल्प के तौर पर भारत बुलाया गया है। स्वेपसन अपने बच्चे के जन्म के लिए स्वदेश लौट रहे हैं।
नवीन चौहान
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!