Mohammed Shami Update: वर्ल्ड कप में पंत खेलेंगे या नहीं और कब लौटेंगे शमी, जय शाह ने दिया अपडेट

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 11, 2024, 04:51 PM IST

Mohammed Shami Update: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अपडेट दिया। उन्होंने ऋषभ पंत के बारे में भी जानकारी दी। जय शाह ने बताया कि शमी बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू सीरीज में वापसी कर सकते हैं।

Mohammed Shami Update: टखने की सर्जरी से उबर रहे भारत के प्रमुख तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया से बाहर हैं। ऐसे में फैंस को उनकी वापसी का इंतजार है। अब खबर सामने आ रही है कि यह तेज गेंदबाज इस साल सितंबर में बांग्लादेश के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला के के दौरान वापसी कर सकता है। यह जानकारी भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने दी। शमी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से बाहर रहे। पिछले महीने हुई टखने की सर्जरी के कारण वह बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 22 मार्च से शुरू हो रहे आगामी सत्र से भी बाहर रहेंगे।

KL Rahul Rishabh pant

केएल राहुल ौर ऋषभ पंत (साभार -ंx)

शमी ने भारत के अपना पिछला मैच वनडे विश्व कप का फाइनल खेला था। भारत सितंबर में दो टेस्ट और तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा।

End of Feed