सच में जेंटलमैन गेम है क्रिकेट जसप्रीत बुमराह ने कर दिया साबित

टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि क्रिकेट जेंटलमैन गेम है। एक वक्त था जब भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी बीच मैदान भिड़ जाते थे और अब खेल भावना के ऐसे-ऐसे उदाहरण सामने आ रहे हैं जिसने यह साबित कर गिया कि क्रिकेच एक जेंटलमैन गेम है।

कैमरॉन ग्रीन की पीठ की सर्जरी की पूर्व संध्या पर भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के एक ‘विशेष’ संदेश ने ऑस्ट्रेलिया के इस हरफनमौला को सर्जरी करवाने के उनके फैसले को लेकर आश्वस्त कर दिया। ग्रीन को पिछले साल ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ हुआ था। यह चोट हालांकि नौ से बारह महीनों में स्वाभाविक रूप से ठीक हो सकती थी, लेकिन उन्होंने अक्टूबर में सर्जरी करवाने का फैसला किया।

Jasprit Bumrah And Cameron Green

जसप्रीत बुमराह और कैमरॉन ग्रीन (साभार-X)

ग्रीन ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जसप्रीत बुमराह ने सर्जरी करवाने से एक रात पहले मुझसे संपर्क किया था। वह उस समय भारतीय टीम के लिए एक टेस्ट मैच खेल रहे थे।’’ ग्रीन ने कहा, ‘‘ ऐसी कुछ चीजें वाकई बहुत खास होती हैं और आपको इससे बहुत अच्छा महसूस होता है। उनके जैसे किसी व्यक्ति का साथ मिलना और फिर उन्हें ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करते देख कर मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ गया है।’’

End of Feed