तेज गेंदबाजों को उस्मान तारिक हैं बुमराह, आकिब जावेद ने दिया बेतुका बयान (वीडियो)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उस्मान तारिक का नाम का हौव्वा लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने खूब माहौल बनाया, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ मैच में इस गेंदबाज की ऐसी धुनाई हुई कि यह मिस्ट्री गेंदबाज हिस्ट्री बन गया, लेकिन अब एक बार फिर यह गेंदबाज सुर्खियों में है। इसकी तुलना जसप्रीत बुमराह से की जा रही है।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों का खाना नहीं पचता है जब तक वह भारतीय खिलाड़ियों को नाम न ले ले। हाल ही में अभिषेक को लप्पेबाज कहकर सुर्खियां बटोरने वाले मोहम्मद आमिर का मामला अभी थमा नहीं था अब जसप्रीत बुमराह को लेकर टिप्पणी सामने आ गई। इस बार किसी खिलाड़ी ने नहीं बल्कि सेलेक्टर और पीसीबी डायरेक्टर आकिब जावेद ने बुमराह को लेकर टिप्पणी की है। पीसीबी द्वारा किए जा रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस में आकिब जावेद ने जसप्रीत बुमराह की तुलना पाकिस्तान के मिस्ट्री गेंदबाज उस्मान तारिक से कर दी।

jasprit bumrah vs usman tariq

जसप्रीत बुमराह और उस्मान तारिक (साभार-BCCI AND AP)

तेज गेंदबाजों के उस्मान तारिक हैं बुमराह

End of Feed