इंग्लैंड के खिलाफ जसप्रीत बुमराह बन सकते हैं सबसे सफल भारतीय गेंदबाज, बस इतने कदम हैं दूर

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने साफ कह दिया कि वह सभी 5 मैच नहीं खेल पाएंगे। लेकिन साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह 3 मैच खेलेंगे जिसमें पहला मैच भी शामिल है। इस सीरीज में उनके पास एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज का आगाज आगामी 20 जून को होने जा रहा है। पहला मुकाबला 20 जून को लीड्स में खेला जाएगा। युवा भारतीय टीम के सामने इस बार खुद को साबित करने की जिम्मेदारी है। बल्लेबाजी में केएल राहुल, शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत और करुण नायर जैसे खिलाड़ियों पर नजर होगी तो गेंदबाजी की कमान जसप्रीत बुमराह के पास है।

jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-X)

हालांकि, बुमराह का सभी 5 मैच न खेल पाना टीम के लिए एक झटका जरूर है। बुमराह ने अपनी उपलब्धता पर कहा कि उनकी कोशिश कम से कम 3 मुकाबला खेलने की होगी। उन्होंने साफ किया कि वह पहला टेस्ट जरूर खेलेंगे। अगर वह 3 टेस्ट भी खेल पाते हैं तो उनके पास ईशांत शर्मा से आगे निकलने का सुनहरा मौका है। फिलहाल बुमराह इससे 15 विकेट दूर हैं।

End of Feed