Jasprit Bumrah Fitness Update: जानिए कैसा है जसप्रीत बुमराह की चोट का हाल, क्यों जाना पड़ा था स्कैन के लिए अस्पताल?

सिडनी टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बड़ा अपडेट आया है। प्रसिद्ध कृष्णा ने बताया है कि उन्हें स्कैन के लिए अस्पताल क्यों जाना पड़ा।

सिडनी: रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम इंडिया की सिडनी टेस्ट में कमान संभाल रहे स्टार तेज गेंदबाज चोटिल हो गए। मैच के दूसरे दिन के दूसरे सत्र में बुमराह केवल एक ओवर डालने के बाद ड्रेसिंग रूम में वापस चले गए। ऐसे में विराट कोहली ने टीम की कमान संभाली। अन्य गेंदबाजों ने बुमराह की कमी नहीं महसूस होने दी और ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर ढेर कर दिया।

Jasprit Bumrah

जसप्रीत बुमराह

बुमराह का हुआ स्कैन

इसी दौरान खबर आई की बुमराह मेडिकल टीम के साथ स्कैन के लिए गए। टीम मैनेजमेंट बुमराह को लेकर किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। ऐसे में उनकी चोट का आकलन करना जरूरी था। भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी तबतक बुमराह वापस लौट आए थे। हालांकि बीसीसीआई ने उनकी चोट को लेकर कोई आधिकारिक बयान मैच के दौरान जारी नहीं किया है।

End of Feed