टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, रिपोर्ट्स की मानें तो वापसी के लिए तैयार हैं बुमराह और अय्यर

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Jun 16, 2023, 09:40 AM IST

एशिया कप की तारीखों का ऐलान हो गया है। इसके साथ ही एक अच्छी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर एशिया कप में वापसी कर सकते हैं। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण आईपीएल 2023 का भी हिस्सा नहीं थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर
  • एशिया कप में वापसी कर सकते हैं ये दो खिलाड़ी
  • 9 महीनों से बाहर हैं जसप्रीत बुमराह

एशिया कप की तारीखों का ऐलान हो गया है। यह टूर्नामेंट 31 अगस्त से 17 सितंबर के बीच खेला जाएगा। इसके साथ ही महीनों से चला आ रहा विवाद थम गया है। यह टूर्मामेंट हाइब्रिड मॉडल पर खेला जाएगा और श्रीलंका और पाकिस्तान इसकी मेजबानी करेंगे। भारत के सभी मैच श्रीलंका में खेले जाएंगे। लेकिन इस बीच जो खबर आ रही है वो निश्चितरुप से फैंस और टीम इंडिया के लिए राहत देने वाली है। ईएसपीएन क्रिकइंफो की मानें तो लंबे वक्त से चोट से जूझ रहे जसप्रीत बुमराह और श्रेयस अय्यर इस टूर्नामेंट से टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं।

jasprit bumrah

जसप्रीत बुमराह (साभार-Twitter)

पिछले 9 महीने से बाहर हैं जसप्रीत बुमराह

End of Feed