अपने आखिरी मैच से पहले महान जेम्स एंडरसन ने बताया क्या हासिल करना अधूरा रह गया और भविष्य में क्या करेंगे

James Anderson Opens up ahead of retirement test: इंग्लैंड के महान गेंदबाज जेम्स एंडरसन 10 जुलाई से अपने करियर का आखिरी मैच खेलने उतरेंगे जब इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज का आगाज होगा। इस रिटारयमेंट टेस्ट मैच से पहले एंडरसन ने खुलकर बात करते हुए बताया क्या हासिल करना अधूरा रह गया और क्या है उनका भविष्य का प्लान।

James Anderson Retirement: अपने रिटायरमेंट टेस्ट मैच से पहले, इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने अपने भविष्य के बारे में खुलकर बात की और उन चीजों के बारे में बताया है जो उनके 22 साल के शानदार टेस्ट करियर में अधूरी रह गईं। अपनी उम्र के बावजूद अपनी फिटनेस और गति के लिए प्रशंसा हासिल करने वाले 41 वर्षीय एंडरसन ने मई में घोषणा की थी कि 10 जुलाई को वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज का पहला टेस्ट मैच उनकी अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला होगा।

James Anderson

जेम्स एंडरसन (Instagram)

टेलेंडर्स पॉडकास्ट पर बोलते हुए, एंडरसन ने अपने भविष्य के बारे में बात करते हुए कहा कि वह संन्यास लेने के बाद टेलीविजन एक्सपर्ट और कोचिंग दोनों करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैं नहीं जानता कि आगे क्या होगा। मुझे खेल के बारे में बात करना पसंद है। मुझे गेंदबाजी के बारे में बात करना और इसके तकनीकी पक्ष पर ध्यान देना पसंद है। मैंने टीवी और रेडियो पर कुछ सत्र किए हैं, इसलिए शायद मैं ऐसा करूंगा और थोड़ी कोचिंग भी।"

End of Feed