क्रिकेट की दुनिया के सबसे सफल तेंज गेंदबाज जेम्स एंडरसन 700 विकेट पूरा करने से केवल 2 कदम दूर है। उनकी फिटनेस और गेंदबाजी की दुनिया दीवानी है। ऐसे में उन्होंने भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान की तारीफ की है। तारीफ भी ऐसी जिसे सुनकर भारतीय फैंस खुश हो जाएंगे।
जेम्स एंडरसन (साभार-BCCI)
जहीर से सीखा रिवर्स स्विंग
जेम्स एंडरसन जिसकी गेंदबाजी देखकर बड़े-बड़े गेंदबाज सीखते हैं, उन्होंने जियो सिनेमा से बात करते हुए जहीर की तारीफ की और कहा 'जहीर खान ऐसे व्यक्ति थे, जिन्हें मैं बहुत बार देखा करता था और उनसे सीखने की कोशिश करता था - वह कैसे रिवर्स स्विंग का इस्तेमाल करते थे, कैसे वह गेंद को कवर करते थे - यह कुछ ऐसा है जिसे मैंने उनके खिलाफ खेलकर विकसित करने की कोशिश की थी।
भारत के खिलाफ एंडरसन की गेंदबाजी
टीम इंडिया के खिलाफ 5 मैच की टेस्ट सीरीज में एंडरसन का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। पहला मैच वह नहीं खेले थे, लेकिन दूसरे मैच से लगातार वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। 3 टेस्ट मैच में एंडरसन 8 विकेट ले चुके हैं और वह टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट पूरा करने से केवल 2 कदम की दूरी पर हैं। धर्मशाला टेस्ट में एंडरसन इस उपलब्धि को हासिल करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन सकते हैं।
