IND vs ENG: इतना तो भारतीय फैंस को नहीं जितना गिल एंड कंपनी पर है एंडरसन को भरोसा

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के साथ ही टीम इंडिया के नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सत्र की शुरुआत हो जाएगी। इस बार टीम एक दम युवा है। युवा कप्तान गिल के नेतृत्व में इंग्लैंड की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज इससे इत्तेफाक नहीं रखते।

IND vs ENG: भारतीय टीम इस बार इंग्लैंड दौरे पर सबसे कमजोर नजर आ रही है। इतने सालों में यह पहला मौका है जब टीम इंडिया विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के बिना इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में उतरेगी। एक तो कप्तान नया दूसरा ज्यादातर युवा खिलाड़ी भारतीय फैंस को यह सोचने पर मजबूर कर रहे हैं कि क्या टीम इंडिया इस दौरे पर अच्छा कर पाएगी।

india vs england squad

भारत और इंग्लैंड स्क्वॉड (साभार-BCCI)

इंग्लैंड की पिच और ऊपर से ड्यूक गेंद की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है। लेकिन इन सब चुनौतियों के बावजूद इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन को लगता है कि यह दौरा एकतरफा नहीं होने वाला है। उन्हें लगता है कि टीम में काफी अच्छे खिलाड़ी हैं और स्क्वॉड मजबूत नजर आ रहा है।। यह भारतीय टीम के लिए यह एक नए युग की शुरुआत होगी, क्योंकि रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। इसके बाद टीम प्रबंधन ने युवाओं पर भरोसा जताते हुए शुभमन गिल को कप्तानी सौंपी है।

End of Feed