करियर का आखिरी टेस्ट खेलने जा रहे जेम्स एंडरसन को स्टुअर्ट ब्रॉड ने बताया 'दीवाना'

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2024, 10:09 PM IST

वेस्टइंडीज के खिलाफ 10 जुलाई को करियर का आखिरी टेस्ट खेलने जा रहे जेम्स एंडरसन को उनके साथी रहे स्टुअर्ट ब्रॉड ने गेंदबाजी की कला का दीवाना करार दिया है। जानिए उनके बारे में ब्रॉड ने क्या कहा?

KEY HIGHLIGHTS
  • जेम्स एंडरसन कर चुके हैं संन्यास का ऐलान
  • वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेलेंगे आखिरी मुकाबला
  • 10 जुलाई से खेला जाएगा एंडरसन का विदाई मैच

लंदन: इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने लंबे समय तक अपने साथी रहे जेम्स एंडरसन की जमकर प्रशंसा करते हुए उन्हें गेंदबाजी कला का दीवाना करार दिया। एंडरसन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। उन्होंने अब तक 187 टेस्ट मैच में 700 विकेट लिए हैं।

James Anderson Sturat Broad

जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड (साभार ICC)

अनुशासन और समर्पण है उनकी सफलता की वजह

ब्रॉड ने द टाइम्स में अपने कॉलम में लिखा,'उसे गेंदबाजी करने की लय, अपने एक्शन की तकनीक पर नियंत्रण रखना पसंद है फिर चाहे वह स्विंग, इनस्विंग, सीम किसी तरह की गेंदबाजी कर रहा हो। जब आप लंबे समय तक खेलने वाले पेशेवर खिलाड़ियों की बात करते हैं तो उनकी अनुशासित दिनचर्या और समर्पण की बात करते हैं। निश्चित तौर पर अगर आप इस तरह का जीवन नहीं जीते हैं तो 42 साल तक नहीं खेल सकते हैं।'

End of Feed