क्रिकेट

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के कोच जेसन गिलेस्पी का खुला ऐलान, इस बात से नहीं करेंगे कोई समझौता

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 7, 2024, 10:29 PM IST

पाकिस्तानी टेस्ट टीम के नए कोच बने पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेसन गिलेस्पी ने पद संभालते ही ऐलान कर दिया है कि वो खिलाड़ियों की फिटनेस के साथ कोई समझौता नहीं करेंगे। जानिए उन्होंने क्या कहा?

Image

जेसन गेलेस्पी (साभार PCB)

कराची: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच जेसन गिलेस्पी ने रविवार को स्पष्ट किया कि वह फिटनेस से किसी भी तरह से समझौता नहीं करेंगे और यह साबित करना खिलाड़ियों की जिम्मेदारी होगी कि वे राष्ट्रीय टीम के लिए क्यों महत्वपूर्ण हैं।

पाकिस्तान पहुंचने के कुछ देर बाद ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज गिलेस्पी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक बार जब खिलाड़ी को राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जाता है तो फिर उसकी फिटनेस, कौशल और मानसिक रवैये को लेकर सवाल नहीं उठने चाहिए।

गिलेस्पी ने कहा,'राष्ट्रीय टीम वह जगह नहीं है जहां आप किसी खिलाड़ी के महत्व पर सवाल उठाएं। अगर किसी खिलाड़ी के स्थान को लेकर कोई धारणा है तो उसे अपने प्रदर्शन और रवैये से इसे बदलना होगा। मेरा मंत्र है कि टेस्ट टीम में फिट, मजबूत और सशक्त खिलाड़ी होने चाहिए क्योंकि आधुनिक क्रिकेट में किसी भी प्रारूप में फिटनेस बेहद महत्वपूर्ण होती है।'

End of Article