क्रिकेट

IND vs ZIM 2nd T2oI: शुभमन गिल ने कप्तानी में चखा जीत का स्वाद,बताया-पहले मैच में क्यों मिली थी हार

शुभमन गिल ने अपनी कप्तानी में टीम इंडिया को पहली जीत दिलाने के बाद बताया कि सीरीज के पहले मुकाबले में उनकी टीम को क्यों मिली थी हार। इस मैच में टीम ने किया क्या बदलाव?

Image

शुभमन गिल

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • टीम इंडिया ने जिंबाब्वे को दूसरे टी20 में दी 100 रन से मात
  • पहले मुकाबले में 116 रन का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई थी टीम इंडिया
  • दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने की धमाकेदार वापसी

शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में धमाकेदार वापसी करने में सफल रही। शनिवार को सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया जीत के लिए मिले 116 रन के लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकी और पूरी टीम 19.5 ओवर में 102 रन पर ढेर हो गई। पहले मैच में मिली 13 रन की हार टीम इंडिया को बहुत चुभी और दूसरे मैच में टीम ने धमाकेदार वापसी करते हुए पहले तो 2 विकेट पर 234 रन का स्कोर खड़ा किया और इसके बाद मेजबान टीम को 18.4 ओवर में 134 रन पर ढेर करके 100 रन के अंतर से मैच अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही पांच मैच की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई।

पॉवरप्ले में आसान नहीं थी बल्लेबाजी

टीम इंडिया की जीत के बाद कप्तान शुभमन गिल ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, जीत की राह पर वापसी करके खुशी हो रही है। शुरुआत में पॉवरप्ले के दौरान बल्लेबाजी करना आसान नहीं था लेकिन अभिषेक और रुतुराज ने शानदार साझेदारी करके पारी को संवारा।

पहले मैच में दबाव का नहीं कर पाए सामना

पिछले मैच में मिला हार के बारे में गिल ने कहा, पिछले मुकाबले में हम दबाव का सामना नहीं कर सके हमारी टीम युवा है और कुछ खिलाड़ी पहली बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं। पहले मैच में दबाव पड़ना अच्छा रहा ऐसे में हमें आज अच्छे से पता था कि विरोधी टीम के सामने हमें क्या करना है। आशा करता हूं कि हमारे बल्लेबाज आने वाले मैचों में आतिशी बल्लेबाजी जारी रखेंगे।

अधिक विकल्प होना नहीं होने से है बेहतर

कुछ सीनियर खिलाड़ियों के टीम के साथ जुड़ने के बाद टीम चयन में मुश्किल को लेकर पूछे गए सवाल पर गिल ने कहा, विकल्प नहीं होने से बेहतर अधिक विकल्प होना अच्छा होता है।'विश्व कप की टीम में शामिल रहे यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और शिवम दुबे अंतिम तीन टी20 मैचों के लिए टीम के साथ जुड़े गए हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article